देश में हो रहे बलात्कार की घटनाओं से दुखी सोनिया गांधी नही मनायेगी अपना 73व जन्मदिन

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोनिया गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी।












