बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा(मऊ) वैसे तो आज सुबह सूर्यग्रहण का प्रभाव होने से प्रातः लगभग आठ बजे से ग्यारह बजे तक सूर्य देव का दिखना मुश्किल था ।किंतु आज पूरे दिन आकाश में सूर्य के दर्शन नहीं हुए।परिणाम यह हुआ कि मौसम में गलन बढी और दिनभर ठंड के कारण लोग ठिठुरते रहे।
ठंड की समस्या से जूझते लोगों ने घरों में दुबकना ही मुनासिब समझा। बहुत जरुरी होने पर ही बाहर निकले। क्षेत्र के गडवा,पहसा,चकरा, जमदरा, सहुआरी, सरयाँ,थलईपुर, खड़ार गाड़ी सहित तमाम गाँवों में लोग अलाव की व्यवस्था न होने से परेशान दिखे।कहीं-कही स्वयं लकड़ियाँ इकठ्ठी कर या घास -फूस अथवा गत्ते जलाकर ठंड अपने को बचाने का प्रयास करते लोग देखे गए। कुछ लोगों का कहना था कि पूर्व के वर्षों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से अलाव की व्यवस्था हो जाती थी लेकिन इस साल अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…