सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। गुरुवार को सीएए एक्ट को लेकर लोनी प्रशासन ने ब्लॉक में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें एसपी ग्रामीण ,एसडीएम अंजुम खालिद ,सीओ लोनी राजकुमार पांडेय ,तहसील दार ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ,लोनी के तीनों थानों के प्रभारी तथा तमाम चौकी प्रभारियों सहित क्षेत्र के सभी धर्मों के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। मीटिंग का उद्देश्य देश मे सीएए एक्ट के दुष्प्रचार को लेकर रहा।
उन्होंने कहा कि जो असामाजिक तत्व प्रमाणित होता है कि वह उपद्रव कर रहा है या भीड़ को उपद्रव के लिये उकसा रहा है ,उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ,लेकिन किसी बेकसूर को जो मौके पर भीड़ का हिस्सा भी नही थे और या भीड़ को समझा रहे थे उन्हें जेल न भेजा जाए। इस पर एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने सभी क्षेत्रवासियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर उपद्रवियों को बख्शा नही जाएगा। वे खुद प्रकरण की मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होंने खुद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कई लोगो को मुक्त कराया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र वासियो को धारा 144 का उल्लंघन न करने तथा 20 दिसम्बर जैसी घटना की पुनरावर्त्ति न होने देने की अपील की
एसपी ग्रामीण ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखे ,यह क्षेत्र हर नागरिक का है ,अफवाहों पर ध्यान न दे तथा पुलिस गिरफ्तारी से पहले आरोपी को साक्ष्य दिखाकर प्रमाणित करेगी कि आपको इस आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है और जिनके खिलाफ कोई प्रमाण नही है ,उन्हें डरने की जरूरत नही है उन्हें दर्ज मुकदमे से मुक्त कर दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…