आदिल अहमद
उन्नाव: कभी भाजपा के विधायक रहे और बाद में पार्टी से निकाले गए विधायक कुलदीप सेगर पर बलात्कार के आरोप लगने के बाद उन्नाव जनपद चर्चा का केंद्र बना था। इसके बाद फिर रेप पीडिता की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्नाव दुबारा चर्चा में आया था। इसकी चर्चाये ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है और टाउनशिप के मामले में किसानो के ऊपर लाठीचार्ज करने की घटना ने एक बाद फिर उन्नाव को चर्चा में स्थान दिया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपूर के बीच लगभग पड़ने वाला उन्नाव एक बार फिर इस प्रकरण में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक रेप पीडिता को केस की पैरवी में जाते समय आरोपियों द्वारा किरोसिन का तेल छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
एनडीटीवी के खबर के मुताबिक इस वर्ष 2019 में जनवरी से लेकर नवंबर तक 86 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। 31 लाख की जनसंख्या वाले इस जिले में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के 185 मामले भी सामने आए हैं। कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म मामले और गुरुवार को महिला को आग लगाने के मामले से इतर कुछ अन्य महत्वपूर्ण मामले भी हैं, जिसमें पुरवा में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म में प्राथमिकी इस साल एक नवंबर को लिखी गई।
उन्नाव के असोहा, अजगैन, माखी और बांगरमऊ में दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें या तो जमानत पर रिहा कर दिया गया, या फिर वे फरार चल रहे हैं। स्थानीय लोग राज्य में हो रहे इन मामलों के लिए पुलिस को दोष देते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…