Categories: National

50 लाख मुसलमान घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और ज़रूरत हुई तो उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाएगा – पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष

तारिक खान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख के बिगड़े बोल अभी भी बदस्तूर जारी है. पश्चिम बंगाल की 24 परगना में रैली को संबोधित करते हुए राज्य बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि ”50 लाख मुसलमान घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और ज़रूरत हुई तो उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाएगा।” दिलीप घोष ने आगे कहाकि “पहले उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे, इसके बाद दीदी (ममता बनर्जी) तुष्टीकरण नहीं कर पाएंगी।”

दिलीप घोष ने कहा, ”जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, वो या तो भारत विरोधी है या बंगाली विरोधी हैं। तभी तो ये लोग हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का विरोध कर रहे हैं।”

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts