Categories: NationalPolitics

दिल्ली विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा को जोर का झटका, CAA के मुखालिफ सहयोगी दल अकाली दल नही लडेगा दिल्ली में चुनाव

आदिल अहमद

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीख का ऐलान हो चुका है। यहां एक चरण में मतदान होगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी। 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बीजेपी ने अभी तक 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उसकी सहयोगी अकाली दल ने नागरिकता कानून को लेकर आपसी मतभेद की वजह दिल्ली चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी चाहती थी कि अकाली दल का उम्मीदवार उनके चुनाव चिन्ह के तहत ही दिल्ली चुनाव में लड़ें।

बीजेपी और अकाली दल ने पहले दिल्ली में चार सीटों पर साथ लड़ने का फैसला किया था। इनमें रजौरी गार्डन, हरी नगर, शहादरा और कालकाजी जैसी सीटें शामिल थीं। दिल्ली चुनाव न लड़ने को लेकर प्रकाश सिंह बादल के करीबी एक अकाली नेता ने बताया कि हमनें बीजेपी का अनुच्छेद 370 हटाने और नागरिकता कानून को पास कराने के समय में बीजेपी का साथ दिया था लेकिन अब बीजेपी गठबंधन का धर्म नहीं निभा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts