प्रदीप दुबे विक्की
औराई, भद़ोही। कोतवाली औराई के उचेठा नामक गांव में शुक्रवार की भोर एक मजदूर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक राजन सरोज (18 वर्ष)थानाक्षेत्र के उचेठा गांव निवासी हरि शंकर सरोज का पुत्र बताया गया है । वह गुरुवार की सुबह 8:00 बजे मजदूरी करने के लिए ईंट भट्टे पर गया तो दोबारा घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की भोर गांव के करीब नाले के समीप गेहूं की फसल के पास उसका शव पाया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा देखा गया कि मृतक राजन के मुंह से झाग निकला हुआ था। परिजनों ने राजन की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के ही राकेश नामक युवक के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है।
मृतक राजन के परिजनों के अनुसार राजन की शादी मई माह में तय हुई थी । बताया जाता है कि राजन की शादी जिस युवती से लगी थी उसी युवती से गांव के ही राकेश नामक एक युवक प्यार करता था । इसी बात को लेकर राकेश राजन से खुन्नस रखता था। साथ-साथ इस बात को लेकर दोनों के परिजनों में भी विवाद चल रहा था । दोनों के बीच हुए मनमुटाव की बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी , लेकिन मामला नहीं सुलझ सका । इसी बीच जब गुरुवार को सुबह 8:00 बजे राजन काम करने के लिए ईट भट्टे पर जा रहा था तो दोपहर बाद उसे राकेश नामक युवक बभनौटी बाजार के समीप अकेले मिला जहां कुछ देर दोनों के बीच बातचीत भी हुई । इसके बाद देर रात तक राजन के न लौटने पर जब राकेश से पूछताछ की गई तो उसने 4:30 बजे शाम मृतक राजन से मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया देर रात तक राजन के परिजनों ने अनहोनी की आशंका से खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका इस बीच शुक्रवार की भोर राजन का बरामद किया गया बताया जाता है कि रास्ते में मिले राकेश ने योजनाबद्ध तरीके से राजन की हत्या कर सर नाले के समीप ही फेंक दिया होगा ।
सुबह जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती के प्रेमी राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…