अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर:- मुझे यहां से ले जाओ। मैं यहां नहीं रहना चाहता। मां मुझे डंडों से बहुत मारती है। मैं रोता रहता हूं न पीटने के लिए के लिए मां के पैर पकड़ता हूं। इस पर वह और ज्यादा पीटती है। पापा देखते रहते हैं, पर मां को रोकते नहीं है। मां तो मेरी सौतेली है, पर पापा तो मेरे सगे हैं। अंकल मैं ऐसा क्या किया है।
कॉउंसलिंग के बाद बच्चे ने जो अपनी दस्तां बयां करी है उससे अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस दौरान बच्चा अधिकारियों के लिपट फूट-फूटकर रोने लगा। बच्चे के दिल और दिमाग में सौतेली मां का खौफ बहुत ही ज्यादा बस चुका है। जिससे उभर में बच्चे को वक्त लगेगा। मां खाना नहीं देती, इधर उधर सो जाता हूं
बच्चे ने बताया कि उसकी सगी मां नहीं है। पिता ने दूसरी शादी कर ली। नई मां उसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करती। नई मां हमेशा उसे मारती रहती है। मां मुझे रोज पीटती है और खाना भी नहीं देती। दर्द से मैं चिल्लाता रोता रहता हूं। लेकिन मां पीटती रहती है। पापा भी देखते रहते हैं। वह भी मां को नहीं रोकते। मम्मी पापा अंदर नहीं सोने देते। इसलिए मैं इधर उधर ही सो जाता हूं। यह सब सुनकर अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए।
सभी को था पता, लेकिन नहीं लिया एक्शन
बच्चा थाना बिलासपुर के एक गांव का है। वहीं मां-बाप भी रहते हैं। बच्चों को मार से चिल्लाते सभी गांव वाले सुनते हैं। गांव के पंच, सरपंच व अन्य लोग बच्चे को रोता बिलखता सुन यही कहते थे कि भगवनान ऐसी जिंदगी किसी को न दे। लेकिन गांव के सरपंच व पंचों ने पता होने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान किसी ने टोल फ्री नंबर पर गुप्ता सूचना दी थी। जिसके आधार पर तीनों यूनिट ने बच्चे को रेस्कयू किया।
आज मां बाप यूनिट के सामने होंगे पेश
चाइल्ड लाइन निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी, को-ऑर्डिनेटर भानू प्रताप ने बताया कि बच्चे की मां कई साल पहले लापता हो गई। बच्चे का पिता पेंटर का काम करता है। कुछ साल पहले उसने दूसरी शादी कर ली। इस शादी से उसे एक और बच्चा हुआ। लेकिन नई मां पहले बच्चे की जरा भी देखभाल नहीं करती। वह उसे हरदम मारती-पीटती रहती है। जिस कारण बच्चा काफी शारीरिक रूप से कमजोर और मानसिक रूप से आहत है। वह सहमा हुआ है। बच्चे को बालकुंज भेज दिया गया है। वहीं उसके मां बाप को शुक्रवार बुलाया गया है। यहां उनकी कॉउंसिलिंग की जाएगी। उसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…