गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 18 जनवरी 2020 को कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता सहित पूरे जिला प्रशासन की उपस्थिति में रामपुर महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के साथ ही फैशन वीक, भजन,सूफियाना संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान महोत्सव में व्हाइट हाॅल स्कूल, सेंटमैरी, डीएमए, सैंट एन्थौनि, ग्रीनबुड, रामपुर पब्लिक स्कूल, रजा डिग्री कालेज, महिला डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात जिलाधिकारी, अध्यक्ष पैकफैड सूर्यप्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अभय गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं एवं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से आए उच्च प्राथमिक एवं माॅडल विद्यालयों के बच्चों को रामपुर महोत्सव से सम्बन्धित स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए साथ ही विभिन्न विभागों के आयोजकों के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए इस दौरान स्मारिका महोत्सव रामपुर के पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…