आदिल अहमद
कानपुर. CAA और NRC के विरोध में दिल्ली के केवल शाहीन बाग़ में ही विरोध प्रदर्शन नही जारी है। बल्कि देश के मुख्तलिफ शहरों में भी इस प्रकार का प्रदर्शन हो रहा है। यदि यादो के समंदर को खंगाले तो 2013 के अन्ना आन्दोलन के तर्ज पर काफी शहरों में इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन जारी है। अन्ना आन्दोलन यानी आईएसी के प्रदर्शन और इस प्रदर्शन में केवल एक बात मुख्तलिफ है वह है इसका नेतृत्व। अन्ना आन्दोलन के दौरान उसका नेतृत्व था। हर शहर में आन्दोलन का नेतृत्व लोगो को सौपा गया था। मीडिया फुटेज भी जमकर मिल रही थी। मुख्य नेतृत्व दिल्ली के जंतर मंतर पर था जहा अन्ना के साथ केजरीवाल, मनीष शिशोदिया जैसो का साथ था।
आज शनिवार को इस 12वे दिन के प्रदर्शन में भीम आर्मी की महिलाओं ने भी शिरकत किया। प्रदर्शन में लगभग दो दर्जन से अधिक भीम आर्मी की महिला सदस्य भी आज धरना स्थल पर दिन भर धरनारत रही। भीम आर्मी की महिलाओं द्वारा इस धरने का समर्थन होने के बाद से प्रशासन के स्तर पर भी थोड़ी हलचल दिखाई दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कल से भीम आर्मी की अन्य महिला सदस्य भी इस अनवरत चल रहे प्रदर्शन का हिस्सा होंगी।
बहरहाल, भले ही इस विरोध प्रदर्शन पर मीडिया तवज्जो नही दे रहा है। मगर महिलाओं का जज्बा अभी भी कायम है। सख्त सर्द राते भी इनके जज्बे को नही तोड़ पा रही है। बैठने के लिए दरी से लेकर ओढ़ने के लिए कम्बल तक यहाँ महिलाए खुद ही लेकर आई है। हमने धरने पर बैठी महिलाओं से इस सम्बन्ध में बात किया। उनकी बातो में मीडिया एक खिलाफ भी आक्रोश दिखा। वही महिलाओं के सामने स्थानीय मीडिया के जाने पर महिलाये उनको पूरा सम्मान देते हुवे अपनी बात रख रही है। एक प्रदर्शनकारी महिला ने हमसे बात करते हुवे केद्र सरकार को संवाद हेतु तक आमंत्रित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…