Categories: Crime

आजमगढ़ – मुठभेड़ में 50 हज़ार के इनामी बदमाश सहित दो पुलिस गिरफ्त में

संजय ठाकुर

आजमगढ़. आज अहले सुबह जब अल्साई सी सुबह आँखे खोल रही थी, तभी गोलियों की तडतडाहट ने मेहनाज़ पुर को गूंजा दिया। आवाज़े कम होने पर जनता की भीड़ उस तरफ दौड़ पड़ी जहा से गोलियों की आवाज़े आ रही थी। मालूम चला कि पुलिस मुथ्भीद में दो बदमाश पकडे गए है। आजमगढ़ जिले में आज शनिवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन बदमाशों को फरार बताया जा रहा है।

मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में शनिवार की सुबह पुलिस और अपाचे बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मुठभेड़ में दो बादमाश घायल हो गए। एक घायल बदमाश की पहचान पंकज सिंह निवासी इस्माइल पुर तरवां के रूप हुई है, जबकि एक बदमाश की पहचान नहीं हो पाई है। पकड़ा गया अपराधी पंकज 50 हजार का इनामी है। इस पर छह मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार दो से तीन बदमाश फरार हैं। दिन में गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र के आसपास के गांव में दहशत का माहौल हो गया। वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को चारो ओर से घेर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नारेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस जांच में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts