आदिल अहमद
कानपुर/जयपुर: राजस्थान में पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया है कि एक महिला और उसके 2 साल के बच्चे की मंगलवार को हुई हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेट लिमिटेड के मैनेजर रोहित तिवारी ने अपनी पत्नी श्वेता तिवारी और बेटे श्रीयम की हत्या कर दी क्योंकि वह दोबारा शादी कर नई जिंदगी शुरू करना चाहता था।
श्रीवास्तव ने कहा, “उसने स्वीकार किया कि उसका उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था और इसीलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या कराने के लिए एक भाड़े के हत्यारे से बात करने की योजना बनाई। वह हत्यारा भी शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया।” इस बीच श्वेता के परिजनों ने स्वीकार किया कि रोहित उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। पुलिस ने बताया कि रोहित और श्वेता की शादी 2011 में हुई थी। 2017 में आईवीएफ के जरिए उनके बेटे का जन्म हुआ था। आगे की जांच जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…