प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भद़ोही। कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के गरीबी क तारा नामक गांव के पास शुक्रवार को देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भदोही थाना क्षेत्र के पिपरीस गांव निवासी व इंटर के छात्र 18 वर्षीय छविनाथ बिंद पुत्र उदय राज बिंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बाइक संख्या यूपी 66 वाई 3258 से अपने भांजे को अपनी बहन के घर बड़ा कोइलरा गांव पहुंचाने गया था । वहां से वह अपने घर वापस लौट रहा था तभी गरीबी के तारा नामक गांव में सड़क पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । उधर किसी कार्य से पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह मुख्यालय वापस लौट रहे थे । उनकी नजर सड़क के किनारे बाइक पर पड़ी तो देखा कि बाइक चालक मृत पड़ा था। उन्होंने मोबाइल कॉल से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
जिला चिकित्सालय में देर से पहुंचे ज्ञानपुर कोतवाल प्रभारी ने मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी , तो परिजन जिला चिकित्सालय चेत सिंह पहुंच गए।समाचार दिये जाने तक अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…