गौरव जैन
धमोरा। दिनांक 14-01-2010 को ग्राम धमोरा मे कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि कुछ समय पहले ग्राम में कम्बल वितरण का कार्यक्रम अंजलि गुप्ता द्वारा किया गया था उसमें जो लोग कम्बल पाने से रह गए थे उनकी जानकारी मुझे प्राप्त हुई तो हमने सरकार द्वारा कम्बल वितरण करवाने का निर्णय लिया, हम ग्राम धमोरा में ही नही बल्कि पूरे जिले में इस ठिठुरन वाली सर्दी में हर जरूरतमंद को सरकार द्वारा कम्बल व अन्य सुविधाएं दिलवाएंगे और अब भी अगर कोई जरूरतमंद कम्बल पाने से रह गया हो तो 18 जनवरी को हमारी एनजीओ द्वारा कम्बल वितरित किये जायेंगे किसी भी जरूरतमंद को कम्बल से वंचित रहने नही दिया जाएगा।
पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश की जनता को केवल लूटने का काम किया है लेकिन अब योगी सरकार में उन लुटे गए पैसों का हिसाब लिया जा रहा है और बहुत जल्द उन पैसों की रिकवरी करके जनता के हितों में लगाया जाएगा और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ज्योति गौतम ने की तथा संचालन अंजलि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दिलीप लोधी, अनुज गुप्ता, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता पंकज गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल , ऋषभ ठाकुर , गोपाल गुप्ता , कपिल मुनि , संजय चंद्रा , हरीश गंगवार आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…