गौरव जैन
मिलक। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत नगर के निरीक्षण भवन मिलक में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह फौजी ने की और संचालन दया राम आर्य ने किया। किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अजय बाबू गंगवार ने कहा कि बिजली विभाग का तांडव पूरी तरह से किसानों के ऊपर ही है, जिसमें सिर्फ किसानों के ऊपर चेकिंग के नाम पर भारी वसूली की जा रही है जिसे हमारा संगठन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा
किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में मंडल सचिव हरपाल सिंह, पूरणलाल गंगवार, इंतजार हुसैन, आर्यन्द्र देव आर्य, सिराज अहमद उस्मानी, मास्टर नरेंद्र गंगवार, शकुंतला देवी, सिराज अहमद उस्मानी, जयश्री, मेंहदी हसन,महेश बाबू, विनोद प्रकाश सक्सेना, रामबहादुर, भूरा, राजेन्द्र सिंह फौजी, अनोखेलाल, फूल सिंह, यशपाल, ओमप्रकाश, रामप्यारी, मोहम्मद इस्लाम, अकरम,विजय, संजय, महेश, विनोद पटेल,करीम खान, बसीम खान, ऋषभ, चाँदखां, हसीब, नईम,नाजिम, चिरंजी लाल, चंद्रसेन,नरेंद्र गंगवार, दान सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव,अजय यादव, सुनील, अंशु,अबरार,बाबू राम,ओमकार, आदि किसान उपस्तिथि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…