फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी मैलानी नानपारा रेल मार्ग बंद न करने की मांग को लेकर समाजसेवी आलोक मिश्रा भैया ने भारतीय रेल बोर्ड को पत्र भेजकर रेल सेवा बहाल रखने की मांग की है। रेलवे बोर्ड को भेजे पत्र में आलोक मिश्रा ने कहा है कि यह तराई का इलाका है और यहां पर यातायात के संसाधन बेहतर नहीं है।
आलोक ने पत्र में यह भी कहा है कि रेलवे ने कुछ दिनों पहले सर्वे कराकर मैलानी से पलिया व निघासन होते हुए वेलरायां व आगे के लिए ब्रॉडगेज का प्लान तैयार किया था और उसके लिए जमीन अधिग्रहण के लिए चिन्हाकन भी किया गया था। पिलर तक लगाए गए थे। इस मार्ग के बनने से दुधवा नेशनल पार्क का कोर एरिया अपने आप बच जाएगा। जनहित में यह बेहतर होगा कि पहले ब्रॉडगेज का बैकल्पिक मार्ग तैयार करा दिया जाय उसके बाद इस मीटर गेज लाइन बंद कर दिया जाय तो सबको सुविधा व आसानी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…