गौरव जैन
रामपुर। मानसिक स्वास्थ्य जीवन की गुणवत्ता का मुख्य निर्धारक होने के साथ-साथ सामाजिक स्थिरता का भी आधार होता है जिस समाज में मानसिक रोगियों की संख्या अधिक होती है तो वहाॅ की व्यवस्था व विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मानसिक स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं परामर्श शिविर का आयोजन उत्सव पैलेस रामलीला मैदान में किया गया।
उन्होंने कहा कि एक शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति भी मानसिक रूप से पीड़ित हो तो उसके स्वस्थ होने का कोई मतलब नहीं है। मानसिक रूप से प्रभावित व्यक्ति अपने परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। मानसिक प्रताड़ना का शिकार हर व्यक्ति हर रोज किसी समस्या से प्रभावित होता है या किसी को प्रभावित करता है ऐसे व्यक्ति को किसी विशेष शब्द या टिप्पणी के साथ सम्बोधित करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आज नहीं जगे तो हमारा भविष्य खराब हो सकता है इसलिए समय रहते इसके निवारण की आवश्यकता है। कुछ छोटी-छोटी सर्तकता के साथ समाज व वातावरण में बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए सभी को एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार की जरूरत है।
इस दौरान अन्य जनपदों से आए चिकित्सकों ने भी संगोष्ठी को सम्बन्धित किया तथा रोग के लक्षण, कारण एवं निवारण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, डा0 धनंजय, डा0 अनिरूद्ध सहित अन्य चिकित्सकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…