अहमद शेख
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे विरोध के बीच महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है “मैं दिल्ली के तख्त से पूछना चाहता हूं कि अब तू मुझसे देशवासी होने का सबूत मांगेगा? तो सुन जब तेरा बाप सर झुकाकर अंग्रेजों के तलवे चाट रहा था तब मेरा बाप फांसी के तख्त को चूम कर इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगा रहा था।”
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और NCP की सरकार बनने के बाद से लगातार नेताओं की तरफ से आ रहे बयानों से सरकार को फजीहत का सामना करना पर रहा है। हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा था कि कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तब के मुंबई के डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। हालांकि मीडिया पर बयान आने के बाद संजय राउत ने सफाई दी थी और बाद मे उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…