Categories: Special

रतनपुरा स्थित सीएससी बना गंदगीयो का अंबार

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ हंसराज सोनी को चिकित्सालय परिसर में व्याप्त गंदगी को लेकर जमकर लताड़ लगाई। शनिवार केे दिन 11:00 बजे परिसर में गंदगी देख सीएमओ भड़क उठे, और उन्होंने अधीक्षक को तत्काल परिसर में व्याप्त गंदगी और झाड़ झखाड़ को अविलंब साफ करने का निर्देश दिया।

स्थानीय चिकित्सालय परिसर में काफी झाड़ झखाड़ है ।जिसके चलते वहां वातावरण ठीक नहीं रहता है। सीएमओ ने अपने निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को अभिलंब सफाई हेतु निर्देशित किया ।अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि 2 दिन के अंदर संपूर्ण पर पूरी तरह साफ हो जाएगा।

pnn24.in

Recent Posts