Categories: National

श्रीमती कुसुम मनचंदा जी को किया गया गुरूकुल वैलफेयर एसोसिएशन की उपाध्यक्षा मनोनीत

अब्दुल बासित मलक

हरियाणा गुरुग्राम – श्रीमती कुसुम मनचंदा जी को गुरूकुल वैलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्षा के पद पर मनोनीत किया गया है।। मनचंदा जी को संस्था को विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत हर प्रदेश में संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी जिससे संगठन के कार्य को सुचारू रूप से संचालित की जा सके। इसके साथ ही मनचंदा जी को कोर कमेटी में शामिल किया जाता है और अब इनके दिशा निर्देश पर ही संस्था के कार्य संपादित किए जाऐंगे ।

यह जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्षा श्रीमती अमिता सिंह ने कहा कि संस्था को पुर्ण विश्वास है कि मनचंदा जी संस्था द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगी और संस्था द्वारा चलाए जाने वाले किसी भी अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देंगी । इनके जुड़ने से संगठन के कार्यों में मजबूती आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं मनचंदा जी को संस्था की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ और उनके उज्वल भविष्य की कामना करती हूँ ।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts