बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। स्थानीय विकासखंड के बिलौझा न्याय पंचायत मंडल मुख्यालय पर एक 40 वर्षीय किसान की ठंड लगने से मौत हो गई ।बताया जाता है कि नागेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ यादव रतनपुरा प्रखंड के विलौझा ग्राम पंचायत के निवासी थे ।वह शनिवार के दिन खेत में सिंचाई कार्य कर रहे थे ।उसी दौरान उन्हें तेज ठंड लग गई ,और उनकी जब हालत खराब होने लगी तो भाग कर घर आए ,और धड़ाम से बिछौने पर गिर गए ।परिवारी जनों ने उन्हें विभिन्न तरह से राहत पहुंचाने का प्रयास किया ।इसके बावजूद भी रात्रि 11:00 बजे के लगभग उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार तूरती पार घाघरा नदी में कर दिया ।उनका एकमात्र पुत्र अजीत यादव गुजरात में रह करके कमाता खाता है। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्रअजीत यादव दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…