Amit Shah hit back at the opposition, who were happy with the Supreme Court's decision to stay the extension of the ED director's term for the third time, said 'they are living in illusion'
आदिल अहमद
नई दिल्ली. भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ कर दिया है। चुनावी मुद्दे के तौर पर विकास की जगह शाहीन बाग़ को मुख्य मुद्दा बनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को डर है कि वे उनके वोट बैंक को बिगाड़ देंगे। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आप उनके वोट बैंक हैं? उनका वोट बैंक कहां है? ‘ इस पर भीड़ ने जवाब दिया, ‘शाहीनबाग।’ भाजपा नेता ने दावा कि दिल्ली पुलिस ने ‘संर्कीण गलियारा काटने की कोशिश’ और पूर्वोत्तर को शेष भारत से अलग करने की टिप्पणी के आरोप में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।
शाह ने कहा, ‘मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह शरजील इमाम को पकड़वाने के पक्ष में हैं या नहीं? क्या आप शाहीनबाग के लोगों के साथ हैं या नहीं, कृपया दिल्ली के लोगों को बताएं।’
वही दूसरी तरफ भाजपा पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी कालिंदी कुंज के शाहीनबाग खंड को नहीं खोलना चाहती है, इसलिए वह इस पर ‘गंदी राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्र की है और ‘यदि वह कह रही है कि उसे मुझसे अनुमति चाहिए तो मैं अनुमति दे रहा हूं, एक घंटे में सड़क का जाम हटा दो।’ केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि भाजपा शाहीन बाग में उस मार्ग को खोलना नहीं चाहती है। शाहीन बाग मार्ग आठ फरवरी तक बंद रहेगा और फिर नौ फरवरी को खुल जाएगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…