आंचल गौड़/तरुण गौड़
सियासत अपना रूप रंग बदलती ही जा रही है। कब कौन क्या बयान दे दे इसका भरोसा नही रहता जा रहा है। पश्चिम बंगाल भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल के कई ऐसी उदहारण है। अब इस क्रम में हरियाणा के एक मंत्री का वीडियो सामने आया है जब वह एक सभा को संबोधित करते हुवे कहते है कि हम भगवाकरण के लिए ही सत्ता में आये है।
भाजपा हरियाणा सरकार में मंत्री कंवर पाल का कहना है कि वह आए ही हैं ‘भगवाकरण’ के लिए। एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री कंवर पाल सिंह ने कहा है कि कुछ लोगों को भगवा के साथ दिक्कत है। उनका कहना है कि भगवाकरण हो चुका है। इसके आगे उन्होंने कहा कि वह भगवाकरण के लिए ही सत्ता में आए हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस देश की संस्कृति को बचाने के लिए आए हैं और जिसको इस पर ऐतराज है वे अपनी आपत्ति जारी रख सकते हैं’। गौरतलब है कि बीते दो तीन दिनों से यह चौथा मौका है जब किसी बीजेपी नेता की ओर से विवादास्पद बयान दिया गया है। दिल्ली में मॉडल टाउन से बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने ट्वीटर पर कहा था कि 8 फरवरी को जिस दिन वोट डाले जाएंगे उस दिन भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
वहीं चुनाव आयोग ने भी उनको चुनाव प्रचार से 48 घंटे के लिए रोक दिया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी रिठाला में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भड़काऊ नारा लगवाया ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’। उनके भी बयान पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने रिपोर्ट मांगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…