तब्जील अहमद
कौशाम्बी.यूपी की कौशांबी में पुलिस ने 11 साल के मासूम बच्ची बच्ची की आबरू की कीमत 28 हजार रुपये लगाई है। दो दिन पहले मंझनपुर कोतवाली में पंचायत कर इंस्पेक्टर ने पीड़िता के परिजनों पर सुलह समझौता का दबाव बनाया। जिसके बाद आज पीड़िता की माँ अपनी फरियाद लेकर मंझनपुर तहसील दिवस में पहुंची। और डीएम एसपी के सामने तत्कालीन इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह की गिरेबां पकडकर जमकर हंगामा किया।
इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह द्वारा मासूम पीड़िता की आबरू की बोली लगाने के बाद उसकी माँ आज मंझनपुर तहसील दिवस में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। पीड़िता की माँ ने डीएम एसपी के सामने तत्कालीन इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का गिरेबान पकड़कर हांथापाई किया। और अपने बेटी के गुनाहगारों को बचाने के लिए इंसेक्टर पर गंभीर आरोप लगाया। जिसके बाद डीएम एसपी ने पीड़िता को कार्यवाई का भरोसा दिलाते हुए मामला शांत कराया। तहसील दिवस में इंस्पेक्टर के साथ पीड़ित की माँ का हांथापाई का वीडियो सामने आने के बाद अब कोई भी पुलिस का अधिकारी मीडिया के सवालों पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…