गौरव जैन
रामपुर। अमूमन ऐसे वाकये सामने आते रहते हैं जब तमाम कंपनी और संस्थाएं सरकार के नाम पर भोले-भाले लोगो से सरकारी मदद और सुविधाएं देने के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला रामपुर में प्रकाश में आया है जिसमे सत्य सामाजिक सेवा संस्था पर गरीबो से करोड़ो रूपये लेकर गायब हो जाने के आरोप लग रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया सरकार का नाम लेकर उनसे वायदा किया गया था कि योगी सरकार गरीब कन्यायों के विवाह में सहयोग हेतु जो पैसा जमा करा रही है वो पैसा खाते में वापस हो जाएगा परंतु जब लंबे समय बाद भी उन्हें पैसा वापस नही मिला तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया क्योंकि अनेको ग्रामीणों ने बेटियों की शादी के लिए ये पैसा ब्याज पर कर्ज के रूप में लिया था। ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता सचिन त्रिवेदी के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर संस्था के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की और कहा कि यदि कार्यवाही नही होती है तो वे आत्महत्या को बाध्य होंगे। पुलिस अधीक्षक ने एक हफ्ते के भीतर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गोविंद राम, लाल सिंह,अर्चना गंगवार,रईस अहमद, रघुनाथ सिंह,वीरपाल सिंह,सुरजीत सिंह,रूप किशोर,मिंटू,गिरधारी लाल सहित अन्य ग्रामीणमौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…