Categories: National

मंसूर अली पार्क में सातवे दिन भी नहीं टूटे हौसले जारी है ठंड में NRC,CAA के विरोध में मुहीम

तारिक खान

प्रयागराज इलाहाबाद में आज सातवें दिन भी धरने पर बैठे औरतों ने धरने को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया और लोगों ने अपने जिस्म के खून से इंकलाब जिंदाबाद लिखकर और NRC ,CAA बायकार्ड लिखकर और जेएनयू तेरे खून से इंकलाब लाएँगे।

नारा बुलंद करते हुए कहा के अब हम भी अपने खून का एक एक कतरा देकर इस मुल्कों को आज़ाद कराएंगे और इस मुल्कों को आजाद कराने में सबसे पहले योगदान हमारा था और आज भी योगदान हमारा ही होगा।मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना सातवे दिन भी जारी रहा।

शुक्रवार को महिला सिपाहियों के साथ पीएसी की दो गाड़ियां धरनास्थल पर पहुंचीं लेकिन लोगों के विरोध के कारण उन्हें लौटना पड़ा। इसबीच प्रदर्शन में शामिल हजारों मुस्लिम महिलाओं ने पार्क में भी जुमे की नमाज अदा की मुल्क के लिए दुआ भी की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts