सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी थाना क्षेत्र के खरखड़ी रेलवे स्टेशन के पास अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह खरखड़ी रेलवे स्टेशन के पास शामली से दिल्ली आ रही ट्रेन जो सुबह करीब 5:40 बजे खरखड़ी स्टेशन पहुंचती है की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। करीब 7 बजे दूसरी ट्रेन शामली से दिल्ली आ रही थी। जिसके ड्राइवर ने शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।एसएचओ ने बताया कि मृतक की शिनाख्त देवेंद्र 40 साल पुत्र शोराज सिंह निवासी निठोरा थाना लोनी के रूप में हुई है। जो मानसिक रूप से कमजोर था।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…