सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के चमन बिहार कट पर ट्यूशन पढ़कर आ रही लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। लड़की द्वारा विरोध करने पर मनचले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चमन बिहार कॉलोनी में परिवार के साथ रह रही 20 वर्षीय लड़की रविवार शाम करीब 6 बजे करावल नगर दिल्ली से ट्यूशन पढ़कर घर जा रही थी। जब वह चमन बिहार कट पर पहुंची तो मनचले ने उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। लड़की द्वारा विरोध करने पर उसे मनचले ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर जाकर माता पिता को घटना की जानकारी दी। एसएचओ रमेश चन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सन्नी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…