सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बीते 6 मार्च को बैट्री कारोबारी की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में 2 अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किये है। दोनो आरोपी वारदात के बाद से ही वांछित चल रहे थे।जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि विकास बिहार कॉलोनी खुशहाल पार्क में कृष्णा नगर दिल्ली निवासी राकेश बंसल (40 साल) पुत्र ज्ञानचंद बंसल की बैटरी बनाने की शॉप थी। जिनका शव दोपहर करीब 2 बजे शॉप की छत पर रस्सी के सहारे लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले मे मृतक की पत्नी प्रीति ने कारोबार में पार्टनर रहे रहीस पुत्र मौ0 मुस्तफा अंसारी पर अपने साथी फईम पुत्र सईद निवासी खुशहाल पार्क के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसएचओ रमेश चन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उनके नेतृत्व में गठित टीम एसएसआई मलखान सिंह ,का0 विकास कुमार ,का0 सुशील कुमार ने दोनो वांछित अभियुक्तो रईस व फईम को कासिम बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो ने मृतक राकेश बंसल की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिये फंदा के सहारे शव को छत से लटका दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…