Categories: UP

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

गौरव जैन

रामपुर। दिनांक 05-01-2020 को सत्यजीत गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्र नगर द्वारा वर्ष 2019 में अच्छे कार्य तथा लग्न एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पूर्णत निर्वहन करने वाले थाना कोतवाली के पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रोत्साहित किया गया और पुलिसकर्मियों के साथ सूक्ष्म जलपान भी किया।

इसके अलावा उनके द्वारा सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान राजकुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक इस्सार अली, उपनिरीक्षक राजेश कौशिक, उपनिरीक्षक दीपक कुमार एवं समस्त स्टाफ कोतवाली मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts