Amit Shah hit back at the opposition, who were happy with the Supreme Court's decision to stay the extension of the ED director's term for the third time, said 'they are living in illusion'
आदिल अहमद
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी। केजरीवाल कल (सोमवार) नरेला, बवाना और गांधी नगर इलाके में रोड शो करने जा रहे हैं। बीजेपी की ओर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला हुआ है। नड्डा और शाह भी आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तीन-तीन रैलियां करेंगे। अमित शाह ने बीते रविवार बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई एक रैली में नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘बटन (EVM) तब इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे, करंट शाहीन बाग के अंदर लगे।’ बीते शुक्रवार को भी शाह ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘बटन इतनी ताकत से दबाना कि इसके करंट से 8 फरवरी को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी वो जगह छोड़ने पर मजबूर हो जाएं।’
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान एक बैठक में अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में बीजेपी के लिए मतदान करने से शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाएं रुकेंगी। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी उम्मीदवार को आपका मत दिल्ली और देश को सुरक्षित बनाएगा और शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाओं को रोकेगा। जब आप 8 फरवरी को EVM का बटन दबाएंगे, तो आपके गुस्से की आहट (चुनावी नतीजे) शाहीन बाग में महसूस की जानी चाहिए।’
केंद्रीय गृह मंत्री ने एक रैली में विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राहुल बाबा और केजरीवाल देश को बांटने के नारे लगाने वाले टुकडे़-टुकडे़ गिरोह को क्यों बचाना चाहते हैं? वे ऐसा अपने वोट बैंक को लेकर डर के कारण करते हैं। अगर झूठ बोलने और झूठे वादे करने का कोई सर्वेक्षण किया जाए तो केजरीवाल सरकार उसमें अव्वल आएगी।’ शाह ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है तो झुग्गियों में रहने वालों को पांच साल के अंदर दो कमरों का मकान मिलेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…