तारिक आज़मी
नई दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और आसपास के इलाको में दहशत का दूसरा नाम बने मिर्ची गैंग को उत्तर प्रदेश पुलिस ने क्रैक करने का दावा किया है। इस गैंग का बड़ा नाम तब सामने आया था जब 17 अप्रैल, 2019 को नोएडा में पहले नोएडा से एक मारुति ब्रीज़ा को लूटा और फिर गाजियाबाद में दो दुकानों को लूट लिया। इसी वाहन के साथ, उन्होंने 23 अप्रैल को गजरौला में एक पेट्रोल पंप भी लूट लिया।
पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक वाहनों की लूट और लुटेरों का ये गैंग, जो ज्यादातर पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में सक्रिय है। गाजियाबाद के काजीपुरा का रहने वाला 27 वर्षीय आशू जाट उर्फ प्रवीण उर्फ धर्मेंद्र इसका मुखिया है। पुलिस मानती है कि वर्तमान में, गिरोह में सक्रिय 20 से अधिक सदस्य हैं। इनमें कुछ कम उम्र के लड़के भी हैं। वही इस गैंग के सरगना आशु जाट पर हत्या, लूट और कार चोरी करने के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी पत्नी पूनम गैंग को मदद करने और साजो-सामान मुहैया करने का काम करती है। पुलिस ने आशु जाट की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा किया है। वह वारदात के वक्त कभी भी मोबाइल फोन नहीं ले जाता और केवल अपने सहयोगियों के मोबाइल फोन से ही बात करता।
अपराध जगत में आने के बाद आशु जाट और उसके गैंग के सदस्य लूट को अंजाम देने के लिए मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते थे। इसी जगह से इसका नाम मिर्ची गैंग पड़ा। इस तरह की घटनाओं में इस गैंग का नाम आने के बाद इसको लेकर कई मामले भी दर्ज हैं। लेकिन 2018 में पहली बार जब पुलिस ने इस गैंग को क्रैक करने का दावा किया तो उसके बाद से इन्होने अपने अपराध का तरीका बदल लिया है। छह महीने तक यूपी जेल में रहने के बाद जब जमानत मिली तो इस गैंग ने कार जैकिंग करना शुरू कर दिया और इन वाहनों का उपयोग वह अन्य व्यक्तियों/ दुकानों/ पेट्रोल पंपों को लूटने के लिए करने लगे है। लूट के वाहन से वो दो तीन अपराध करने के बाद उसे छोड़ देते और दूसरे वाहन को निशाना बनाते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…