गौरव जैन
रामपुर। नुमाइश ग्राउंड पर चल रहे रामपुर महोत्सव में भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।लीड बैंक ऑफ बड़ौदा और पंचायत राज विभाग द्वारा भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।
विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने बल्लभ भाई पटेल की देश के प्रति समर्पण श्रद्धा और मजबूत निर्णयों का जिक्र किया।इसके बाद पतंजलि योग समिति के योग साधकों ने बहुत सुंदर ढंग से संगीतमय योगासन का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कु माधुरी ने ‘ ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी ‘ और गौरव कुमार ने संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं।’ गीत गाकर वातावरण को देश भक्तिमय बना दिया।इसके बाद बृज गीत पर राधा कृष्ण के मनोहारी नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया गोष्ठी के अंत में जिलाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मुनीश चंद्र शर्मा को जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एलडीएम पीके शर्मा, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी जगत भूषण श्रीवास्तव, डीआईसी एसके शर्मा, डीडीओ कमलेश सचान, परियोजना निदेशक कमल व्यास,तेजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…