Categories: Crime

घर में चोरी करने वाला दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन

स्वार। दिनांक 08/09-01-2020 की रात्रि को शरीफ अहमद पुत्र राशिद अहमद निवासी ग्राम किशनपुर मौलागढ़ थाना स्वार के घर में दो चोर नकाब लगाकर घुस आए थे और घर में रखे सामान की चोरी कर रहे थे आहट होने पर उसने शोर मचाया तो एक चोर समीर पुत्र महबूब निवासी ग्राम किशनपुर मौलागढ़ थाना स्वार को परिवार जन की सहायता से पकड़ लिया था तथा दूसरा अभियुक्त नाजिम पुत्र नवी अहमद निवासी किशनपुर मौलागढ़ थाना स्वार मौका पाकर भाग गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त समीर उपरोक्त ने पूछताछ में बताया था कि हमने वादी शरीफ अहमद के घर से 10 हजार रुपए चुराए थे जिसे दूसरा अभियुक्त नाजिम लेकर भाग गया है। इस संबंध में थाना स्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 27/20 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत हुआ था। दिनांक 10-01-2020 को थाना स्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त नाजिम उपरोक्त को मानपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी किए हुए रुपयों में से ₹9000 बरामद हुए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts