गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 21 जनवरी 2020 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में तहसील मिलक में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 06 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
समाधान दिवस में ग्राम खाता नगरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभासद द्वारा अवैध रूप से आवास बनाए जाने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत कम प्रगति व कम अपलोडिंग पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा साथ ही यह भी निर्देश दिए कि शहर में आमजन की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया जाय। इस दौरान शिकायतों में विद्युत, अवैध कब्जा, भूमि पैमाइश, राशन वितरण व्यवस्था, पेंशन, चकरोड़ आदि से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुबोध कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी मिलक ज्योति गौतम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…