तारिक खान
प्रयागराज। वकीलों द्वारा पुलिस कर्मियों के मार खाने की यह कोई भले ही पहली घटना न हो। मगर हर बार वकीलों द्वारा पुलिस कर्मियों की पिटाई करना और फिर कार्यवाही भी मार खाए पुलिस कर्मियों पर होना आम बात हो चुकी है। ताज़ा मामला सराय ममरेज थाने तैनात एक दरोगा का है। जो एक मुकदमे के पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए आज शुक्रवार को जिला न्यायालय आए थे। वहां एसीजेएम सात की कोर्ट में कहासुनी के बाद वकीलों ने पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि पीडि़त का बयान लेने के लिए दारोगा अजीत उपाध्याय शुक्रवार की दोपहर कचहरी परिसर पहुंचे थे। बताते हैं कि न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या सात के बाहर किसी बात को लेकर दारोगा का वकील से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो अन्य अधिवक्ता भी वहां जुट गए। इसके बाद अधिवक्ता दारोगा अजीत उपाध्याय की पिटाई करने लगे। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
उधर दारोगा की पिटाई की सूचना मिलने पर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। तत्काल मौके पर फोर्स पहुंची और वकीलों के चंगुल से दारोगा को छुड़ाया। वकीलों की पिटाई से दारोगा की आंख पर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दारोगा की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित दरोगा के तरफ से कोई तहरीर नही पड़ी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…