तारिक खान
प्रयागराज। एक तरफ ठंड हांड कपा देने को बेचैन है,रात की सर्द हवाओं ने गर्म कंबलो की जहा याद सता रही है वही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश का शाहीन गार्डन बना मंसूर पार्क में महिलाओं का जोश वैसे ही गर्म है। आज धरने के छठवे दिन भी भारी संख्या में भीड़ जमा रही। मात्र दस महिलाओं सहित सायरा द्वारा शुरू इस धरने में दिन प्रतिदिन ताय्दात बढती ही जा रही है। शायद सायरा के मन में एक शेर उभर रहा होगा कि “मैं अकेले ही चली थी जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग आते गए और करवा बनता गया।”
गौरतलब हो कि बीते रविवार शाम करीब चार बजे अचानक यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। इसकी किसी को जानकारी तक नहीं थी। शायद यही वजह थी कि उस वक्त इस धरने में गिनती की महिलाएं थीं। आठ-दस महिलाएं मंसूर अली पार्क में दरी बिछाकर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठ गईं थीं। सायरा के साथ इन 8-10 महिलाओं पर किसी ने उस वक्त तवज्जो नही दिया होगा कि ये कुछ वक्त बाद एक हुजूम में तब्दील हो जायेगा। उस वक्त किसी को अंदाजा भी नहीं था कि गिनती की महिलाओं का शुरू किया गया यह धरना बड़ा रूप ले लेगा। रात होते-होते यहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने सीएए को वापस लेने की मांग शुरू कर दी। धरना पूरी रात चला।
धरने को महिलाएं संबोधित भी कर रही हैं। कोई इंकलाब का नारा लगा रहा है तो कोई संविधान बचाने की आवाज बुलंद कर रहा है। बीच-बीच में धरने का समर्थन करने वाले भी पहुंच रहे हैं। कम समय में अपनी बात रख रहे हैं। इस हुजूम का कोई नेतृत्व नही है। सिर्फ और सिर्फ आम आवाम है। दिल्ली के शाहीन बाग़ और कानपुर के मुहम्मद अली पार्क के तर्ज पर यहाँ भी धरना जारी है। महिलाओं की संख्या रोज़-ब-रोज़ बढती जा रही है। यदि धरने और मांग का समर्थन करने कोई आता है तो उसको बोलने का थोडा ही वक्त दिया जाता है। महिलाओं के चाय नाश्ते के साथ यहाँ बैठने और कम्बल आदि की भी व्यवस्था है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…