Categories: Crime

देखे CCTV फुटेज – बेख़ौफ़ बदमाशो ने दिनदहाड़े सराफा कारोबारी के दूकान में घुस कर गोली मार किया हत्या

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के बीच बाजर में दिन दहाड़े बदमाशो ने सर्राफा कारोबारी को गीली मार कर हत्या कर दहशत फैला दी। घटना उस समय हुई जब सराफा व्यपारी अपनी दुकान पर बैठे कस्ट्मर को ज्वैलरी दिखा रहा था।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार शास्वत रस्तोगी नाम का सराफा कारोबारी आज अपनी दूकान पर आये ग्राहकों को ज्वेलरी दिखा रहा था। तभी बाइक पर सवार आये दो बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर व्यपारी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बाज़ार में हड़कंप मच गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते वहा से फरार हो गए। आनन फानन में व्यपारी को चिकित्सालय लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान व्यपारी ने दमतोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशो को पकड़ने का दावा कर रही हैं। बड़ा सवाल तो यह खड़ा होता हैं कि खुले आम बीच बाजार में दिनदहाड़े व्यपारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया जाता हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगालने की बात कर रही। अभी पुलिस यह तक पता नही लगा पाई की आखिर बदमाशो का हत्या के बाद इरादा क्या था कही पुरानी रंजिश के चलते व्यपारी को मौत के घाट उतारा गया या फिर इरादा लूट का था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts