Categories: Crime

नई दिल्ली से चोरी कर भागे तीन नेपाली, चौंसठ लाख भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार

फारुख हुसैन

गौरीफंटा. भारत के नई दिल्ली से चोरी कर लाए गए 64 लाख भारतीय रुपयों को नेपाल पुलिस ने बरामद कर लिया। यह बरामदगी तीन नेपाली लोगों से की गई है। बता दें कि दिल्ली से एक व्यापारी के घर से तीन नेपालियों द्वारा एक करोड़ तीस लाख चोरी किए गए थे जिसमें से यह रकम पुलिस ने बरामद की है । पकड़े गए लोगों में से बूढ़ी गंगा बाजूरा के रहने वाले 29 वर्षीय जहर सिंह थापा, 28 वर्षीय मीना कुमारी खडका, 32 वर्षीय बिंदा कुमारी थापा यह सभी भारत में रोजगार की तलाश में गए हुए थे!

कैलाली के डीएसपी दक्ष बहादुर बस्नेत के अनुसार भारतीय दूतावास के द्वारा नेपाल प्रहरी को यह सूचना दी गई थी जिसके तहत उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यह सभी रकम उक्त अपराधियों के घर बुड्ढी गंगा नगर पालिका से बरामद लोहे के बक्से से हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts