नई दिल्ली से चोरी कर भागे तीन नेपाली, चौंसठ लाख भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार

फारुख हुसैन
गौरीफंटा. भारत के नई दिल्ली से चोरी कर लाए गए 64 लाख भारतीय रुपयों को नेपाल पुलिस ने बरामद कर लिया। यह बरामदगी तीन नेपाली लोगों से की गई है। बता दें कि दिल्ली से एक व्यापारी के घर से तीन नेपालियों द्वारा एक करोड़ तीस लाख चोरी किए गए थे जिसमें से यह रकम पुलिस ने बरामद की है । पकड़े गए लोगों में से बूढ़ी गंगा बाजूरा के रहने वाले 29 वर्षीय जहर सिंह थापा, 28 वर्षीय मीना कुमारी खडका, 32 वर्षीय बिंदा कुमारी थापा यह सभी भारत में रोजगार की तलाश में गए हुए थे!












