सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब 4 पेटी अवैध शराब बरामद की। दोनो तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसएचओ रमेश चन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार देर रात पुस्ता चौकी प्रभारी राम मेहरसिंह टीम के साथ क्षेत्र में चैकिंग/गश्त कर रहे थे। उसी दौरान करीब साढ़े 9 बजे हाजी जिलेद्दीन के ऑफिस के पास खुशहाल पार्क कॉलोनी में 2 सन्दिग्ध युवक जो हाथ मे बड़े प्लास्टिक बैग ले रहे थे रोककर तलाशी ली। जिनके कब्जे से 186 पव्वे अवैध शराब रसीला सन्तरा हरियाणा मार्का बरामद हुई। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सरफराज व अरशद बताया। एसएचओ ने बताया कि दोनो अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के अवैध शराब तश्कर है। जो हरियाणा से सस्ते दामो में अवैध शराब लाकर एनसीआर में महंगे दामो में बेचकर अवैध तरीके से आर्थिक लाभ कमाते है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…