आफताब अहमद
नई दिल्ली: नफरतो की सियासत अपने परवान चढ़ती जा रही है। लगातार भाजपा नेताओं के द्वारा कोई न कोई विवादित बयान सामने आ रहे है। इसी क्रम में कल मंगलवार को न्यूज़ एजेंसी ANI ने भाजपा सांसद साहिब सिंह वर्मा का एक वीडियो जारी किया है। पश्चिम दिल्ली से सांसद साहिब सिंह वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विकासपुरी में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
जिसमे वह शाहीन बाग़ में CAA,NRC पर चल रहे प्रदर्शनकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुवे दिखाई दे रहे है। साहब सिंह वर्मा ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को एक घंटे में हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सरकारी जमीन पर बनीं मस्जिदों को एक महीने में हटा देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘वहां (शाहीन बाग में) लाखों लोग जमा होते हैं…। दिल्ली के लोगों को सोचना होगा, और फैसला करना होगा..। वे आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें कत्ल कर देंगे…। आज ही वक्त है, कल मोदी जी और अमित शाह आपको बचाने नहीं आ पाएंगे…।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…