Categories: Crime

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही में 13 जुआड़ी अवैध असलहो के साथ हिरासत में

तारिक खान

प्रयागराज के कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुर गंज इलाके में बच्चा गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र के मकान में जुआ खेलते हुए 13 लोगों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने मौके से 1,81,950 मय फड़, जामा तलाशी ₹7150 एक 315 बोर का तमंचा साथ में दो जिंदा कारतूस 315 बोर, 9 जिंदा बम और ताश के पत्ते बरामद किया।

बच्चा गुप्ता को शहर के एक विधायक का काफी करीबी माना जाता है और और यह खुद को उस विधायक का रिश्तेदार भी बताता है, जिससे इसका इलाके में काफी दबदबा है। लेकिन जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली की उक्त मकान में जुआ खेल पाया जाता है तो क्षेत्र अधिकारी बहराना रत्नेश सिंह के दिशा निर्देशन पर स्वाट टीम प्रभारी वृंदावन राय और कोतवाली थानाध्यक्ष की मिली जुली टीम ने उक्त मकान पर घेराबंदी कर दबिश डाली और अपराधियों को गिरफ्तार किया। और इन अपराधियों धारा ३/४,३/२५,४/५ के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts