हर्मेश भाटिया
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों पर निशाना साधा है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अब यह आंदोलन नहीं रहा, सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनता जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है। यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।’
https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1225268618683772928?s=20
बता दें, भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हालही को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाया था कि वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ ‘जहर घोल’ रहे हैं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान का गठन ऐसे ही लोगों के लिए किया गया है।
सिंह ने ट्वीट किया था, ‘ओवैसी जैसे चरमपंथी जामिया और एएमयू जैसे संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोल कर देशद्राहियों की सेना तैयार कर रहे हैं। ओवैसी और उनके जैसे अन्य संविधान विरोधियों को रोकना होगा। भारतीय अब जाग उठे हैं। हमं दबाएं और तोड़े नहीं। पाकिस्तान आपके लिए बनाया गया था। हमें शांति से जीने दें।’
केन्द्रीय मंत्री ने ओवैसी का एक वीडियो टैग किया था, जिसमें वह लोकसभा में बोल रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रों को अपना समर्थन दे रहे हैं। साथ ही, वह सरकार पर अत्याचार करने का आरोप लगा रहे हैं। सीएए विरोधी प्रदर्शनों और उत्तर प्रदेश पुलिस का संदर्भ देते हुए ओवैसी बोल रहे हैं, ‘एक बच्चे की आंख चली गई। बेटियों को पीटा जा रहा है। बच्चों पर गोलियां चल रही हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…