फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. पलिया की संपूर्णानगर रोड स्थित त्रिपोलिया के पास एक गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेसुध पड़े युवक को वहां से गुजर रहे युवा यश कुमार ने कुछ लोगों की मदद से अस्पताल पलिया पहुंचाया और समाजसेवी रवि गुप्ता को मदद के लिए अस्पताल से ही फोन किया रवि गुप्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों से गुजारिश की जिसके बाद उक्त व्यक्ति का इलाज शुरू हुआ उसका पैर फट गया था कई टांके भी लगे पर इलाज के दौरान वह खतरे से बाहर आ गया।
व्यक्ति के होश में आ जाने के बाद उसने अपने घर का पता लखनऊ के आगे हैदरगढ़ बताया जिसके बाद त्रिरकौलिया निवासी यश कुमार और समाजसेवी रवि गुप्ता ने उसे इलाज एवं घर वापस जाने के लिए किराया भाड़ा दिया। बता दें कि युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता अपने समाज सेवा के चलते आए दिन चर्चा में रहते हैं। गत वर्ष उन्होंने जहरखुरानी का शिकार हुए एसएसबी जवान को अस्पताल पहुंचाकर लोगों की सराहना बटोरी थी इसी तरह के दर्जनों काम रवि गुप्ता करते आए हैं।
सड़क किनारे बेसुध पड़े युवक ने अस्पताल में होश आने के बाद बताया कि वह एक ईंट भट्टे पर काम करता है। पैर में गंभीर चोट आ गई के चलते सामुदायिक केंद्र पलिया में कई टांके घायल युवक को लगे हैं। जिससे वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। समाज सेवी रवि गुप्ता को उक्त व्यक्ति ने घर कुसलता से पहुंचने की बात कर शुक्रिया कहा और ईश्वर से अच्छे भविष्य की कामना की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…