फारुख हुसैन
गौरीफंटा. पलिया से बनगांव बाजार जा रही एक पिकअप को एसएसबी ने पर्याप्त बिल ना होने के चलते पकड़ कर कस्टम के सुपुर्द कर दी। आज प्रातः ही यूपी 31टी 6515 पिकअप चालक दानिश पुत्र मुन्ना निवासी इकराम नगर पलिया को पिकअप सहित एसएसबी ने दुधवा से गौरीफंटा जाने वाले मार्ग पर पकड़ा। पूछताछ के मुताबिक चालक दानिश गाड़ी में होने वाले माल का बिल नहीं दिखा सका। जिस पर गौरीफंटा में तैनात इंस्पेक्टर अभय कुमार यादव ने उक्त पिकअप का सीजर बनाकर कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए माल की कीमत साढ़े सात लाख आंकी गई है।
इस कार्रवाई में गुलाब सिंह, मोहित कुमार योगेश कुमार सहित एसएसबी के कई जवान शामिल रहे। साथ ही बनगवां में चलने वाले ट्रांसपोर्ट संचालक का कहना था कि हम सभी गाड़ियां पूरे जीएसटी नियमानुसार चला रहे हैं यहां किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…