गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 26 फ़रवरी 2020 को एडीजे 6 की अदालत ने जैसे ही आज़म को परिवार सहित जेल भेजने का फरमान सुनाया तो रामपुर में फैसल लाला ने जश्न का माहौल ही बना डाला. उन्होंने यतीमखाने में 93 साल की बुजुर्ग शहज़ादी बेग़म के घर पर जाकर सबको मुँह मीठा कराया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
फैसल लाला ने कहा कि यह अल्लाह का इंसाफ है अल्लाह ने रामपुर के गरीबों मज़लूमों को न सिर्फ इंसाफ दिया है बल्कि हर उस ज़ालिम को एहसास करा दिया है जो सत्ता के नशे में चूर होकर ज़मीन पर कमज़ोरों पर ज़ुल्म ढा रहा है। शहज़ादी बेग़म ने कहा कि आज भी मुझे वह मंज़र याद है जब हमें और हमारे बच्चों को आज़म खान ने रात को 3 बजे पुलिस से पिटवाया था और हमे हमारे घर से निकलवाया था बाद में हमारे घर पर बुलडोज़र चलवाकर पूरे घर को मलवे में तब्दील कर दिया था और हमारी जगह पर कब्ज़ा कर लिया था, आज हम बहुत खुश हैं जैसा उन्होंने हमारे बच्चों के साथ किया था वैसा ही अल्लाह ने आज उनके साथ किया है, अब बस हमें अपनी जगह मिलने का इंतेज़ार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…