Categories: Politics

आज़म खाँ को जेल की बैरक न0 8 दिखा ज़रूर दें: आसिम खाँ

गौरव जैन

रामपुर। आज़म खाँ के जेल जाने पर कांग्रेस नेता आसिम खान ने कहा कि रामपुर के सांसद पूर्व मंत्री आज़म खाँ का जेल जाना इस बात की नसीहत करता है कि ख़ुदा की दी हुई ताक़त का ग़लत इस्तेमाल करके जैसा अमल तुम दूसरों के साथ करोगे ख़ुदा वैसा ही अमल तुम्हारे साथ भी करेगा।

आसिम खान ने कहा कि सत्ता और हुकूमत मौसमी मिजाज़ रखती है ,बरसात की चढ़ी हुई नदी अपने उफान के घमंड से लबरेज़ होकर ग़रीबो का सब कुछ तहस नहस कर डालती है अफसोस वह ये भूल जाती है कि वक़्त करवट भी बदलता है और सबको पानी पानी कर देने वाली नदी न सिर्फ ख़ुश्क हो जाती है बल्कि एक एक बूंद पानी को तरसती है इसे क़ुदरत का इंसाफ कहते हैं। आज़म खाँ ने बेगुनाहों को जेल की बैरक नम्बर 8 में भेजा मेरी जेल प्रशासन से गुज़ारिश है आज़म खाँ को बैरक न0 8 दिखा ज़रूर दें उसमे बंद न करें वो हम जेसो के लिये ठीक है आज़म खाँ शायद वहाँ की तकलीफ बर्दाश्त नही कर सकें।

उन्होंने अंत में ये भी कहा कि आपके जेल जाने से एक बार फिर ये साबित हो गया के क़ुदरत इंसाफ ज़रूर करती है। आसिम खान ने ये भी कहा कि आपके और हमारे जेल जाने में बस यही फर्क है आप सच्चे मुकदमो में जेल गये है और हम झूठे मुकदमो में जेल गये थे।

pnn24.in

Recent Posts