Categories: CrimeNational

बिग ब्रेकिंग – दिल्ली में आप विधायक के काफिले पर हुई गोलीबारी में एक कार्यकर्ता की मौत, बाल बाल बचे विधायक

आफताब फारुकी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के नव निर्वाचित आम आदमी पार्टी के विधायक के काफिले पर देर रात अरुणा असफ अली मार्ग, महरौली मे हुई गोलीबारी की घटना में जहा एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत हो गई है वही एक अन्य घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आप विधायक बाल बाल इस हमले में बच गए है।प्राप्त समाचार के अनुसार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश अग्रवाल देर रात चुनावी प्रक्रिया समाप्ति के बाद घर वापस जा रहे थे। इस दौरान जब उनका काफिला अरुणा असफ अली मार्ग, महरौली पंहुचा तभी उनके काफिले पर गोली बारी शुरू हो गई। इस दौरान गोली से दो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें अस्पातल लेकर जाये जाने पर एक कार्यकर्ता को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वही दुसरे घायल का इलाज चल रहा है।

एएनआई न्यूज़ एजेंसी के अनुसार विधायक नरेश यादव बाल बाल बाख गए है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक ने घटनाके सम्बन्ध में बताया है कि कुल चार राउंड गोली चली है। पुलिस ने अगर निष्पक्ष विवेचना किया तो दूध दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts