Categories: NationalSpecial

जाने दिल्ली विधानसभा की वह कौन सी है 8 सीट जहा चुनाव हार गई है “आप”

तारिक खान

नई दिल्ली. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा ही नहीं बल्कि सभी दलों का सुपडा साफ कर दिया है। भाजपा के खाते में थोडा तसल्ली दिखाई दे सकती है क्योकि उसने पिछले विधानसभा चुनावों के बनिज्बत 5 सीट अधिक जीत कर कुल 8 विधायको की संख्या सदन में दर्ज कर लिया है। आइये जानते है कि वह कौन कौन सी सीट है जहा आप अपना परचम नही लहरा सकी है।

  1. लक्ष्मी नगर-इस सीट पर कांटे का मुक़ाबला देखने को मिला। आख़िर में ये सीट बीजेपी के नाम रही। बीजेपी की ओर से अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को हरा दिया। अभय वर्मा को 65,462 मत मिले जबकि नितिन त्यागी को 64629 मत मिले।
  2. विश्वास नगर-भारतीय जनता पार्टी ने 2015 के चुनाव में ये सीट जीती थी। ओम प्रकाश शर्मा लगातार दूसरी बार इस सीट को जीतने में कामयाब रहे। पिछली बार वे 10 हजार के करीब वोट से जीतने में कामयाब रहे। इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के दीपक सिंघला को 16,457 वोटों से हराया।
  3. रोहतास नगर-बीजेपी ने ये सीट आम आदमी पार्टी से छीनी है। आम आदमी पार्टी के जीतेंद्र महाजन ने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को करीब 16 हज़ार से ज्यादा वोटों से हराया।
  4. गांधी नगर-भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार वाजपेयी ने आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी को हराया। ख़ास बात यह है कि अनिल कुमार वाजपेयी 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।
  5. घोंडा-बीजेपी के अजय महावर ने ये सीट आम आदमी पार्टी से हथियाई है। पिछली बार चुनाव जीतने वाले श्रीदत्त शर्मा अपनी सीट नहीं बचा पाए। अजय महावर ने उन्हें 22 हज़ार से ज़्यादा वोटों से हराया।
  6. करावल नगर-करावल नगर सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा ने जीत हासिल की थी। इस बार बीजेपी ने मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव में उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 26 हज़ार से ज़्यादा वोटों से हराया।
  7. रोहिणी-भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राजेश नामा बंसीवाला को करीब 12 हज़ार वोटों से हराया।
  8. बदरपुर-इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधुड़ी ने बेहद कम मतों के अंतर से आप आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी को हराया है। दोनों के बीच मतों का अंतर मात्र 3,719 रहा है। इससे पहले 2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के नारायण दत्त शर्मा को जीत मिली थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts